फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कोई करोड़ों का स्वामी तो किसी पास हजारों नहीं

कोई करोड़ों का स्वामी तो किसी पास हजारों नहीं

Tue, 30 Apr 2019 10:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
कोई करोड़ों का स्वामी तो किसी पास हजारों नहीं
चंदौली संसदीय सीट से नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को 15 प्रत्याशियों ने नामाकंन दाखिल कर लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हो गए। नामाकंन करने वाले प्रत्याशियों में कोई धनी है, तो किसी के पास नाम मात्र ही संपत्ति है। यही नहीं कोई परास्नातक है, तो कोई पांच ही पास है। किसी के पास चल व अचल संपत्ति दोनों का मालिक है तो किसी पास फूटी कौड़ी भी नहीं है। इसके वाबजूद लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी निभाने में पीछे नहीं है। पूर्व के नामाकंन करने वाले प्रत्याशियों की बात करे तो इसमें सपा, भाजपा उच्चशिक्षा प्राप्त की है। वहीं जनअधिकार पार्टी के प्रत्याशी मात्र पांच पास है। इसमें भाजपा व जनअधिकार पार्टी के प्रत्याशी के पास करोड़ों चल व अचल संपत्ति है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में सोमवार को कुल 15 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके शपथ पत्र में दिए गए विवरण इस प्रकार है। अर्जुन पांडेय अतुल्य भारत पार्टी से है उनकी शिक्षा एमए, एलटी है। उनके पास नकदी के नाम पांच हजार व 10755 रुपये पेंशन के साथ डेढ़ लाख की एनएससी है। एक स्कूटी के साथ एक एकड़ कृषि योग्य भूमि है।
विज्ञापन


प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के महेंद्र यादव एलएलबी है। 50 हजार उनके पास तो पत्नी के पास 20 हजार रुपये नकदी है। पत्नी के पास दो करोड़ व उनके पास 14 लाख की अचल संपत्ति है। बहुजन आवम पार्टी के रामलोचन इलेट्रिक्टक इंजीनियर के साथ सेवा निवृत कर्मचारी है। तीन मुकदमा के साथ 36 लाख 60 हजार रुपये के शेयर के मालिक है। 9 लाख की एलआईसी व 20 ग्राम सोना है तो पत्नी के पास कुल 75 लाख की चल व अचल संपत्ति है। समग्र उत्थान पार्टी के कृष्ण प्रताप परास्नातक है। 10 हजार रुपये नकदी है। 44 लाख की अचल संपत्ति है तो पत्नी के पास 19 लाख की संपत्ति है। एक लाख से अधिक के कर्जदार भी है। कांशीराम बहुजन दल के व्यासमुनी स्नाकोत्तर है। 15 हजार नकदी के साथ कार व बाइक के मालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल हिंद पार्टी के महेंद्र प्रताप इंटर पास है। नकदी के नाम पर सात हजार तो 50 लाख की अचल संपत्ति के स्वामी है। जनताराज पार्टी के लक्ष्मी नारायण परास्नातक है। उनके पास 50 हजार और पत्नी के पास दह हजार नकदी व 1.50 लाख की एलआईसी संग चार लाख की अचल संपत्ति है। समता समाजवादी पार्टी के रामदुलार पांच पास है। संपत्ति के नाम पर पांच हजार नकदी है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के सुभाष चंद्र बीकाम है। उनके पास 30 हजार व पत्नी के पास 10 हजार नकदी है। 40 ग्राम सोना उनके पास है तो पत्नी पास 200 ग्राम है। तीन करोड़ की अचल संपत्ति उनके पास है तो पत्नी के पास एक करोड़ दस लाख की अचल संपत्ति है। वहीं दो करोड 75 लाख का ऋण है। निर्दल राजकुमार इंटर पास है।


उनके पास संपत्ति के नाम पर 50 हजार नकदी, 20 ग्राम सोना है। वहीं पत्नी के पास 10 ग्राम सोना व 100 ग्राम चांदी है। अश्विनी त्रिपाठी एमएससी है। लगभग 35 लाख से अधिक की चल व अचल संपत्ति के साथ 884765 रुपये ऋण है। शैलेश इंटर पास है। 77 लाख की चल व अचल संपत्ति के साथ 495000 रुपये के कर्जदार है। संतोष कुमार गुप्ता आठवीं पास है। उनके पास चल व अचल संपत्ति के नाम पर 540000 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed