{"_id":"5c801e7fbdec22143439b8a8","slug":"191551900287-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेद मंत्रो अैर कुरान की आयतों के बीच 12 जोड़े बंधे विवाह सूत्र में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेद मंत्रो अैर कुरान की आयतों के बीच 12 जोड़े बंधे विवाह सूत्र में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आदर्श नगर पंचायत चकिया की ओर से नगर के एक निजी लान में 12 जोड़ों का विवाह कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और कुरान की आयतों के बीच 12 जोड़े विवाह सूत्र में बंध गए। चकिया विधायक शारदा प्रसाद ने नवयुगलों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कन्या दान को सबसे बड़ा दान बताया।
विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है। मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह की शुरूआत कर गरीबों की बेटियों की शादी का उपहार दिया है। इससे गरीबों को बेटियों के हाथ पीला करने के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं रह गई। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीबों पिछड़ों नौजवानों किसानों तथा समाज के हर वर्ग के लिए सबका साथ सबका विकास के विजन के साथ कार्य कर रही है। इसके पूर्व लान में सुबह वर और वधु पक्ष के लोग पहुंच गए। दोपहर में परंपरागत तरीके से पंजीकृत 12 जोड़ों की शादी कराई गई। इसमें जहां 11 जोड़ों की हिन्दू रीति रिवाज और वेद मंत्रो से शादी कराई गई वहीं एक मुस्लिम जोड़े का कुरान की आयतों के बीच निकाह पढ़ा गया। विवाह के बाद विधायक ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए प्रमाण पत्र वितरण किया। उन्होंने उपहार तथा चेक भी प्रदान किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार मिश्र, कोतवाल मिथिलेश मिश्र, नागेश पांडेय, राजेश चौहान, संदीप मौर्य, प्रमिला शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, शहनवाज खान, मनोज कुमार, उमेश शर्मा, राजनाथ यादव, हाजी इकराम खान, गुलाब, रोहित विश्वकर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, राकेश रोशन रहे।