फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुलवामा शहीद के गांव की सूख रही है गेहूं की फसल

पुलवामा शहीद के गांव की सूख रही है गेहूं की फसल

Mon, 25 Feb 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा शहीद के गांव की सूख रही है गेहूं की फसल
पुलवामा शहीद के गांव की सूख रही है गेहूं की फसल
विज्ञापन

नलकूप की लाइन खराब होने से उत्पन्न हुई समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए अवधेश यादव के बहादुरपुर स्थित पैतृक गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से गेहूं की फसल सूख रही है। एक पखवारा पहला 132 केवी के लाइन से 11 हजार वोल्ट का तार सट जाने की वजह से चार नलकूपों की लाइन खराब हो गई। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी उसे अब तक जोड़ा नहीं गया। नलकूप नहीं चलने से अवधेश की चार बीघा खेत के साथ लगभग पांच सौ बीघा खेत की सिंचाई बाधित है। शहीद अवधेश के घर प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंच रही है लेकिन इस समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं है।
नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत शहीद अवधेश यादव के गांव बहादुरपुर के नरिया, फत्तेपुर गांव में खेतों की सिंचाई के लिए राजकीय सहित चार निजी नलकूप लगे हैं। नलकूपों के संचालन के लिए 25- 25 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। कूंडा भुपौली मार्ग पर बहादुरपुर के समीप 132 केवी का तार गुजरा है। उसके ठीक नीचे 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है। 11 हजार वोल्ट के तार से ही नलकूपों के ट्रांसफार्मर को बिजली मिलती है। एक पखवारा पहले किसी तरह 132 केवी के तार से 11 हजार वोल्ट का तार सट कर टूट गया। इससे चारों ट्रांसफार्मर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। आशंका है कि हाईवोल्टेज की वजह से ट्रांसफार्मर भी जल गए हैं। इससे नलकूप चल नहीं पा रहे हैं। नलकूप न चलने से शहीद अवधेश की चार बीघा सहित करीब पांच सौ बीघा गेहूं की सिंचाई नहीं हो रही है। किसानों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गांव के पूर्व प्रधान लल्लन यादव, पांचू सरदार, वरूण यादव, मास्टर साहब, हवलदार यादव,गंगा यादव, लाल बरत, देवराज, सुभाष आादि ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नलकूप की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


02. शहीद के परिवार वालों को सीओ सदर ने दी सांत्वना
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
पड़ाव। कश्मीर के पुलवामा में शहीद अवधेश यादव के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। रविवार को भी अधिकारी, समाजसेवी संगठनों के सदस्यों ने बहादुरपुर स्थित अवधेश के घर पहुंच कर परिवार वालों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दोपहर में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय बहादुरपुर गांव में पहुंच कर शहीद के परिजनों से मिले। उन्होंने परिजनों से मिलकर शहीद के प्रति संवेदना व्यक्त की और दस हजार रुपये की सहायता दी। साथ ही शहीद की माता मालती देवी के कैंसर के इलाज के लिए हर संभव मदद का वादा किया। इसी तरह जय हिंद सेवा के संरक्षक राकेश यादव रोशन जी अपनी संस्था के सदस्यों के साथ पहुंचकर शहीद के परिजनों का ढांढस बंधाया। शहीद के पिता हरिकेश यादव को संस्था की तरफ से 31 हजार रुपये सहायता राशि का चेक दिया गया। इस दौरान संस्था के समाज सेविका शायरा बानो, राकेश यादव, फारूख अहमद फौजी, गोपाल यादव पिंटू यादव रसराज रहे। इसी तरह भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह भी शहीद के घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed