{"_id":"5c5c2a03bdec22738c0f1998","slug":"191549543939-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़क पर उतरे कर्मचारी संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़क पर उतरे कर्मचारी संगठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में विभिन्न कर्मचारी संगठन बुधवार को सड़क पर उतरे। पहले दिन कर्मचारी संगठनों ने जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। मांगों के समर्थन में शिक्षक एवं विभिन्न विभागों के राज्य कर्मचारियों ने आवाज बुलंद की। इससे कई स्कूलों में तालाबंद रहा। वहां न तो बच्चों को एमडीएम मिला और न ही पढ़ाई हुई। सरकारी कामकाज भी प्रभावित रहा। धरने पर वक्ताओं ने चेताया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बीआरसी पर धरना दिया। शिक्षकों की हड़ताल की वजह से परिषदीय विद्यालय खुले लेकिन शिक्षण कार्य नहीं हुआ। अमीनों व लेखपालों ने तहसील में, एआरटीओ कार्यालय, बंधी डिवीजन, जिला कोषागार आदि कार्यालयों पर सभाएं आयोजित हुई। जिला मुख्यालय पर हड़ताल के दौरान पदाधिकारियों ने सरकारी कार्यालयों को भ्रमण कर आंदोलन को सफल बनाने को सहयोग मांगा। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने को लेकर काफी समय से आवाज उठाई जा रही है, लेकिन सरकार उपेक्षात्मक रवैया अपनाए हुए है। ब्लाक अध्यक्ष आनन्द सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था शिक्षकों व कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है। शिक्षक व कर्मचारी अपना हक और अधिकार लेने के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे। चेताया कि सरकार यदि मांगों को लेकर नहीं चेती तो अधिकारी कर्मचारी व शिक्षक कार्यालयों और विद्यालयों में तालाबंदी कर आंदोलन को वृहद रूप देने को विवश होंगे। इस दौरान मनोज कुमार दशरथ, सुधीर सिंह, सुचित्रा सिंह, दीपमाला, सुनीता, वीना गुप्ता, अर्चना सिंह, हेमलता, रीता मिश्रा, साधना, संध्या, ज्ञान देवी, बबिता, उर्वशी, रामअवतार, सौरभ आदि रहे। इसी तरह उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल के बैनर तले आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार पांडेय ने पुरानी पेंशन को शिक्षकों का हक बताया। इस दौरान बलराम पाठक, धनंजय सिंह, सरोज, मनोज सिंह, कपिल देव यादव, रामकिशोर रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार शिक्षकों ने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों पर तालाबंदी कर कार्य का बहिष्कार किया। वही, तहसील में राजस्व संग्रह अमीन संघ तथा अनुसेवक संघ ने भी कार्य बहिष्कार कर आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान अजय गुप्ता, कैलाश प्रसाद, इमरान अली, विवेक, दीक्षा अग्रवाल, नरेन्द्र यादव, संजय, अनिल, रामनरेश यादव, शेख कलीम, संतोष कुमार द्विवेदी, फिरोज अहमद, शिवदास शर्मा, नन्दलाल प्रसाद, नर्वदा प्रसाद, कन्हैया यादव रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार ब्लाक के विद्यालयों के 384 शिक्षकों ने बीआरसी पर धरना दिया। इस दौरान महेंद्र प्रसाद ,संदीप दुबे, अरविंद कुमार ,श्याम कन्हैया, प्रवीण कुमार , आशुतोष, राजनाथ, अजीत कुमार चौरसिया, वेद प्रकाश मिश्र, महिपाल यादव, बृजेश सिंह चौहान, प्रकाश मिश्र, सर्वेश नंदन त्रिपाठी आदि रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार बीआरसी पर शिक्षकों ने धरना दिया। इसमें राम सिंह, जगदीश सिंह, यूपी सिंह, बृजेश सिंह, लक्ष्मण, विजय कुमार, निठोहर राम रहे। शहाबगंज क्षेत्र में भी परिषदीय विद्यालय के अध्यापकों ने विद्यालय में ताला बंद कर ब्लाक संसाधन केंद्र पर धरना दिया। इस दौरान राजेश यादव, प्रदीप सिंह, अभिषेक सिंह, मनीष तिवारी विकेंद्र सिंह ,प्रमोद पटेल, कन्हैया लाल गुप्ता, अखिलेश यादव, अश्वनी मौर्या आदि रहे। सकलडीहा क्षेत्र में भी परिषदीय विद्यालयों, लेखपाल, अमीन और ब्लॉक के सचिवों ने कार्य बहिष्कार किया। प्रदर्शन में शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री डा. देवेन्द्र प्रताप सिंह यादव, अमीन संघ अध्यक्ष तेरसू राम, संयुक्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुभाष पांडेय, ब्लॉक संघ पदाधिकारी रमेश चन्द्र सिंह, दुर्गेश सिंह, विनोद सेठ, प्रिया मौर्य, जितेन्द्र यादव, राजाराम, संजय यादव, जितेंद्र रहे।
विज्ञापन