{"_id":"5be72db9bdec22722526dd04","slug":"191541877177-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता में नई बाजार अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता में नई बाजार अव्वल
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरहरा में शनिवार को नवयुवक मंगलदल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान नई बाजार की टीम धरहरा को हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीता। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अमित सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 46 टीमों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में खिताब देने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित सिंह ने कहा कि खेल कोई भी हो इससे खेलने वालों में निखार और प्रतिभा बढ़ती है। इसके साथ ही इससे बड़ी प्रतियोगिता कराने व खेल एकेडमी बनाने की भाजपा नेता ने आश्वासन दिया। उप विजेता धरहरा की टीम को नगद पुरस्कार के साथ शील्ड भी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आशीष रघुवंशी, धीरज सिंह, कृष्णा चौहान, रवि घोसले, सनी ठाकुर, प्रशांत चौहान, उदय प्रताप, पवन विक्रांत, रामबाबू, दिवाकर, महेश, उदय प्रताप, सोनू मौजूद रहे।