फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पीआरडी जवानों संग सरकार कर रही अन्याय

पीआरडी जवानों संग सरकार कर रही अन्याय

Sun, 11 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पीआरडी जवानों संग सरकार कर रही अन्याय

विज्ञापन
चंदौली। पीआरडी जवानों की बैठक शनिवार को मुख्यालय स्थित सदर ब्लाक परिसर में हुई। इसमें संगठन सहित तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही 20 नवंबर को लखनऊ में होने वाले आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा सरकार पीआरडी जवानों के साथ अन्याय कर रही है। कई बार मांगों से अवगत होने के बाद भी सरकार ने पीआरडी के जवानों पर आज तक कोई विचार नहीं किया । इससे साफ जाहिर होता कि लोगों को रोजगार देने की बात करने वाली सरकार के पास कोई रोजगार नहीं है। 20 नवंबर को आयोजित लखनऊ की रैली में सभी पीआरडी के जवानों को पूरी तैयारी के साथ चलना होगा। इस दौरान विनय कुमार सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राजन प्रसाद, राजेश यादव, नंदलाल प्रसाद, छोटू राम, संजय यादव, राजकुमार आदि उपस्थित थे। संचालन बृजकिशोर पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed