{"_id":"5bc4d763bdec2269945c925a","slug":"191539626851-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में लगाया धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में लगाया धांधली का आरोप
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/दुलहीपुर। चहनिया विकासखंड के जमुड़ी गांव के ग्रामीणों ने स्वच्छता मिशन के तहत गांव में बन रहे शौचालयों में ठेकेदार पर धांधली किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मानक के अनुरूप शौचालय न बनवाए जाने की बात कही है। इस संबंध में उन्होंने सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव को पत्रक सौंपा।
ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय निर्माण में मिट्टी युक्त बालू का प्रयोग किए जाने के साथ गलत अनुपात में तैयार मसाले से जोड़ाई कराई जा रही है। शौचालय निर्माण के कई लाभार्थियों के खाते में आवंटित धनराशि भी अभी तक नहीं पहुंची है। कहा कि मानक के विपरीत शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने सीडीओ से सारे प्रकरण की जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पत्रक सौंपने वालों में संतोष, ओमप्रकाश, रामआसरे, राकेश, जयप्रकाश, सुरेश, गोविंद, संजय, रामलोचन, यशवंत शामिल थे।
दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार, नवयुवक समिति के महामंत्री सूरज कुमार गुप्ता व अन्य ने दुर्गापूजा स्थल की सफाई न कराए जाने का आरोप लगाया है। कहा कि पूजा पंडाल के समीप फैली गंदगी स्वच्छ भारत मिशन अभियान को पलीता लगा रही है। संबंधित अधिकारी को समस्या से अवगत करा दिया गया है। इसके बाद भी सफाई न किए जाने पर ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।