{"_id":"5b9d54a6867a557f23345f8c","slug":"191537037478-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई एम विश्वेशरैया की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई एम विश्वेशरैया की जयंती
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारत रत्न से अलंकृत देश के विख्यात इंजीनियर डा. एम विश्वेश्वरैया की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए गए और पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अभियंताओं को हर चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
रेलवे के इंडियन इंस्टीट्यूट के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि डा. विश्वेश्वरैया का जन्म कर्नाटक राज्य के मुडेनहल्ली जिले के पोलार गांव में 15 सितंबर वर्ष 1861 को हुआ था। वे बचपन से ही पढ़ने में काफी मेधावी थे। उनके द्वारा देश के लिए किए गए बड़े कार्यों में कृष्णा नदी पर अर्जुनसागर बांध बनाने में भूमिका निभाना है इसके अलावा उन्होंने सिंचाई विभाग में ब्लाक सिस्टम सहित कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए। इसके पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि एडीआरएम एसके वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सुरक्षा सेमिनार में कहा कि रेलवे को दुर्घटना रहित बनाने के लिए अभियंताओं को हर चुनौती स्वीकार करने को सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर केएन सिंह, प्रशांत कुमार, श्रवण कुमार, बीके यादव, हीरा सिंह, एसके शर्मा, नीलमणि प्रकाश, रामअवतार प्रसाद, डीपी सिंह उपस्थित थे।
वहीं दूसरी ओर चंधासी स्थित उद्देश्य निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भी धूमधाम से एम विश्वेशरैया की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संस्थान के परिसर में पौधरोपण भी किया गया।