{"_id":"5b5f68844f1c1bee748b6e8b","slug":"191532979332-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए संकल्प
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। सामाजिक संस्था पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन की ओर से सोमवार को सदर ब्लाक सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने पॉलिथीन के बैग का प्रयोग नहीं करने के लिए संकल्प लिया। लोगों ने प्रदेश सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए प्लास्टिक बनाने वाले कारखानों पर भी प्रतिबंध लगाने और इसे बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए चकिया विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस क्षेत्र में कड़ा फैसला लेते हुए पॉलिथीन के पूर्णत: प्रतिबंध का निर्णय लिया गया, लेकिन इसके लिए सबका सहयोग चाहिए। सदर एडीओ पंचायत सदर नीरज सिन्हा ने कहा कि प्लास्टिक ना सिर्फ हमारे दैनिक जीवन के लिए हानिकारक है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है। कहा यह मिट्टी को भी खराब करता है। स्वच्छता ट्रेनर नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन प्लास्टिक के प्रयोग के कारण यह अभियान अधूरा था। संचालन फाउंडेशन के प्रबंधक प्रशांत कुमार ने किया। इस दौरान लव कुमार, रवि गुप्ता, अतुल राय, प्रधान रसीले, बहादुर, चिंता देवी, रमा प्रसाद ,गौरव सिंह, रामजतन, अशोक कुमार, सुनील, अयोध्या प्रसाद, कलीम जावेद, तेतरा देवी, मंजू देवी, अजीत कुमार, प्रमोद, सुरेश, अशोक, धनजंय, हैदर अली, रंगनाथ, प्रदीप कुमार सिंह, अशीष कुमार सिंह उपस्थित रहे।