{"_id":"5abd36324f1c1bc5618b467e","slug":"191522349618-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री से मिलकर रखीं जनपद की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री से मिलकर रखीं जनपद की समस्याएं
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
गृह मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। चकिया विधान सभा के किसानों ने गुरुवार को विधायक शारदा प्रसाद और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के नेतृत्व में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान जनपद में प्रस्तावित सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने और लतीफशाह बांध को बाणसागर से जोड़ने की मांग की। साथ ही नक्सल क्षेत्र की समस्याओं को रखा। गृहमंत्री ने शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।
विधायक शारदा प्रसाद और छत्रबली सिंह ने गृहमंत्री को बताया कि लतीफशाह बांध को बाणा सागर से जोड़ने से किसानों को लाभ पहुंचेगा। वहीं सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर शुरू हो जाने से जनपद के युवाओं को इसका फायदा मिलेगा। इस दौरान मुगलसराय चकिया मार्ग को फोरलेन करने की भी मांग की। वहीं किसानों ने चकिया सहित नक्सल क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए कहाकि नौगढ़ क्षेत्र में पेयजल की समस्या गहराने लगी है। गृहमंत्री ने किसानों को लखनऊ आमंत्रित करते हुए कहा कि वह शीघ्र ही इस मसले पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों से वार्ता करेंगे। सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण अतिशीघ्र शुरू करा दिया जाएगा। मिलने वालों में नागेश पांडेय, मदन आदि रहे।