{"_id":"5aa2e3944f1c1ba2758b494e","slug":"191520624532-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निकाली पल्स पोलियो रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निकाली पल्स पोलियो रैली
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पल्स पोलियो जागरूकता रैली सदर विकास खंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से निकाली और नगर में भ्रमण किया। इस दौरान बच्चियों के हाथों में पोलियो मुक्त भारत बनाने के लिए दो बूंद पोलियो रोधी दवा पिलाने की अपील की गई।
पांच वर्ष के बच्चों को भारत सरकार द्वारा पोलियो रोधी दवा पिलाई जाती है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग पूरे एक सप्ताह तक घर-घर जाकर पोलियो रोधी खुराक पिलाती है। रविवार के दिन परिषदीय विद्यालय व एनएनमएम सेंटर पर दवा पिलाई जाती है। जिसके बाद पूरे एक सप्ताह स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर दवा पिलाने का कार्य करती है। पोलियो के प्रति जागरूक करते हुए बच्चियों ने जागरूकता रैैली निकाली। जिसमें पोलियो का भारत से भगाना है, पांच वर्ष के बच्चों को अनिवार्य रुप से पोलियो खुराक पिलाने, दो बूंद जिंदगी की आदि स्लोगन लिखी हुई तख्तियां थी। रैली का शुभारंभ सीएमओ डॉ. पीके मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान सीएमओ ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत बनाने में सरकार कटिबद्ध है। इस कार्य में एएनएम, आशा व आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरिश्चंद्रा, मेही लाल गौतम, सीता कुमारी, आशा देवी, शकुंतला आदि उपस्थित रही।