फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मिशन 2019 की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता:रामकिशुन

मिशन 2019 की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता:रामकिशुन

Sun, 21 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
मिशन 2019 की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता:रामकिशुन
संमेलन

विज्ञापन
कमालपुर। बरहन स्थित स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज इंटर कालेज के प्रांगण में शनिवार को समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें नेताओं ने 27 जनवरी को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं तैयार होने को कहा। पूर्व सांसद रामकिशुन ने और केंद्र व प्रदेश की सरकार की आलोचना की और कहा कि कार्यकर्ता मिशन 2019 की तैयारी में जुट जाएं।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि कार्यकर्ता 27 जनवरी को आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि उसने चुनाव पूर्व जितने वायदे किए उनमें से एक भी पूरा नही किया। केंद्र द्वारा नोटबंदी, जीएसटी लागू करने के बाद देश की अर्थ व्यवस्था चरमरा गई है। जिससे किसान, व्यापारी, नौजवान सभी परेशान है। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि 27 जनवरी सपा कार्यकर्ता आलू व आवारा पशु के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे और भाजपा के झूठ को बेनकाब करेंगे। कहा कि 25 फरवरी को माधोपुर में मेडिकल कालेज की प्रस्तावित भूमि पर महापंचायत होगी। अब महापंचायत में मेडिकल कालेज निर्माण की लड़ाई का खाका भी तैयार होगा। सम्मेलन को सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, रामजन्म, बाबूलाल यादव, चकरु यादव, जगमेंद्र यादव, हरदेव मौर्य, गुरु प्रकाश यादव, दयाराम, मेराज खां लड्डू, रामा यादव, सूर्यनाथ, वकील फौजी, रघुनाथ यादव, छोटेलाल यादव, सुहेल खां, रामदुलार कनौजिया, विनोद यादव, अशोक यादव ने संबोधित किया। अध्यक्षता देवमुरत खरवार व संचालन रामविलास विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed