{"_id":"5a04ac5e4f1c1bf3538bc3df","slug":"191510255710-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ ने आवासों का किया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ ने आवासों का किया सत्यापन
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जांच में 5 लाभार्थी मिले अपात्र, वन भूमि में बन रहे थे 2 आवास
शिकारगंज। क्षेत्र के जोगिया कलां और मुड़हुआ दक्षिणी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का गुरुवार को खंड विकास अधिकारी सरिता सिंह ने सत्यापन किया। जांच के दौरान जोगिया कलां गांव में पांच लाभार्थी अपात्र मिले। इसके तहत ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी को सही पात्रों का चयन कर उन्हें आवास आवंटित करने के निर्देश दिए।
सत्यापन के दौरान जोगिया कलां गांव पहुंची बीडीओ ने पीएमवाई के तहत बनाए जा रहे 34 आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 5 लाभार्थी असरफी, रविन्द्र, महादेव, सुराहू तथा नगीना अपात्र पाए गए। दोपहर बाद मुड़हुआ दक्षिणी गांव पहुंची बीडीओ ने सात आवासों का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान जीओ टैग न होने के चलते आवास की दूसरी किश्त रिलीज नहीं होने की समस्या से पात्रों को अवगत कराया। वहीं बीडीओ ने बताया कि दो आवास वन भूमि में बनाये जा रहे थे। इससे द्वितीय किश्त का पैसा रोक दिया गया है।
विज्ञापन