{"_id":"59b2f5554f1c1be87f8b5212","slug":"191504900437-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषियों पर की कार्यवाही की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषियों पर की कार्यवाही की मांग की
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली (ब्यूरो)। पांच माह बाद भी सेचू सिंह की हत्या की गुत्थी नहीं सुलझने पर नीलम सिंह ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि संलिप्त लोगों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। गौरतलब है कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के धरौली निवासी सेचू सिंह की
बीते 20 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस समय परिवार के लोगों ने हर्ट अटैक से हुई मौत मानकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में सेचू की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए परिवार के लोगों ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक दीपिका तिवारी से मिलकर मामले की जांच कराने की गुहार लगाई। इस दौरान उन्होंने गांव के ही दो लोगों पर हत्या किए जाने का संदेह व्यक्त किया था। दो बार हुई जांच के बाद और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जब संदेह के घेरे में कोई नहीं आया तो पुलिस ने हर्ट अटैक से मौत मानकर फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। अब एक बार फिर सेचू सिंह के परिवार की नीलम सिंह ने सेचू सिंह की मौत को हत्या बताकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।