{"_id":"59b2f2774f1c1bea7f8b5280","slug":"191504899703-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलसराय बार का एसडीएम ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलसराय बार का एसडीएम ने किया उद्घाटन
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय (ब्यूरो) । मुगलसराय तहसील परिसर स्थित मुगलसराय बार एसोसिएशन कार्यालय का उद्धाटन शुक्रवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सत्येन्द्र सिंह व विशिष्ट अतिथि रणधीर सिंह ने फीता काटकर किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले वादियों का कार्य तहसील प्रशासन और अधिवक्ताओं के सहयोग ही संभव हो सकता है। इसके लिए आपसी सौहार्द काफी आवश्यक है।
बार के उद्घाटन के बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में व्याप्त समस्याओं को एसडीएम के समक्ष रखा। वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रकांत सिंह ने कहा कि तहसील परिसर में रजिस्ट्री आफिस नहीं होने काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा कि तहसील का सर्वांगीण विकास के लिए रजिस्ट्री कार्यालय होना काफी आवश्यक है। वहीं मुगलसराय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वामीनाथ पाठक ने कहा तहसील में पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने के साथ अधिवक्ताओं के लिए टिन शेड की सुविधाओं का टोटा है। जिसे पूरा कराए जाने की मांग की। इस दौरान भरत यादव, अंबिका, निजामुद्दीन, जयप्रकाश यादव, संतोष कुमार पाठक, बिहारी लाल, नंद लाल, विजय कुमार, भरत, चंदन कुमार, मान सिंह आदि मौजूद रहे।