{"_id":"595a93a04f1c1b0d7e8b45ff","slug":"191499108256-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविर के समापन पर प्रशिक्षुओंने बिखेरी सतरंगी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविर के समापन पर प्रशिक्षुओंने बिखेरी सतरंगी छटा
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। नगर में सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं की ओर से चलाए जा रहे नि:शुल्क ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर के समापन का दौर शुरू हो गया है। रविवार की शाम सुर सरिता और एंजल ट्रेडिशनल के शिविर का दो दिवसीय समापन हो गया। इस दौरान प्रशिक्षु कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सतरंगी छटा बिखेरी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आभा में दर्शक खो गए और हर कलाकारी पर तालियां गूंजी।
सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सुर सरिता की ओर से गल्ला मंडी में आयोजित 47 दिवसीय रंग कार्यशाला के तीन दिवसीय समापन समारोह के दूसरे दिन नगर के गुरुद्वारा के समीप स्थित राम लक्ष्मी पैलेस में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि समाज सेवी नीलम सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने राजस्थानी, डिस्को, कत्थक, वेस्टर्न, भावनृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान दीपाली अग्रहरि और अमरनाथ शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किरन गुप्ता, अरशद, डॉ. गौतम दयाल, चंद्रेश्वर जायसवाल, राधेश्याम गुप्ता, मंसूर आलम, ब्रजेश गुप्ता, विनय वर्मा, कमलेश तिवारी, संजय शर्मा, सौरभ केशरी, राहुल जायसवाल, संतोष पाठक, अखिल पोद्दार, रामजी गुप्ता आदि रहे। संचालन कुमारी आकांक्षा जायसवाल ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव गायक अशोक सिद्धार्थ केशरवानी ने की। इसी तरह एंजलट्रेडिशनल एकेडमी, एमसीआई और स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 40 दिवसीय समर कैंप का दो दिवसीय समापन समारोह के दूसरे दिन नगर के बालाजी लान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखरी। हिन्दी गीतों पर नृत्य के अतिरिक्त गणेश वंदना, रासलीला, भूकंप के प्रभाव और श्मशान में होली द्वारा दर्शकों की तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने इस तरह के कार्यक्रम को आवश्यक बताया। दिल्ली से आए नाट्यकर्मी औरफिल्म कलाकार इमरान रजा ने भी बच्चों तथा अन्य कलाकारों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन मुसाफिर सिंह चौहान, विनय वर्मा, चंद्रेश्वर जायसवाल, आनंद तोदी, कृष्णा गुप्ता, संजय कुमार, प्रकाश चौरसिया, राजीव सेठ, डॉ. राज पांडेय, रोहित यादव, आशुतोष सिंह. आलोक यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता शिविर अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव ने एवं संचालन मनीष सिंह, कुमार नंदजी वफरीन ने संयुक्त रूप से की। धन्यवाद ज्ञापन भगीरथ विश्वकर्मा ने किया।