{"_id":"5ccde61abdec2207103570a4","slug":"181556997658-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर तक नए लुक में दिखेगा पीडीडीयू जंक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर तक नए लुक में दिखेगा पीडीडीयू जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा-दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पीडीडीयू जंक्शन पर अस्त व्यस्त सर्कुलेटिंग एरिया, यात्रियों की भीड़ भाड़, इधर उधर बिखरे सामान पुराने जमाने की बात होगी। सितंबर तक जंक्शन नए लुक में नजर जाएगा। 3.42 करोड़ की लागत से स्टेशन को बदलने का काम शुरू हो चुका है। स्टेशन भवन को फेब्रिकेशन कर शीशा लगाए जाने से इसकी खूबसुरती तो बढ़ेगी ही पर्यटकों और यात्रियों को भी आकर्षित करेगा। नए गेट के अलावा ऊंचे टावर पर टिकटिक करती घड़ी भी स्टेशन की खूबसुरती को बढ़ाएगी।
स्थानीय रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन तीन सौ से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। यहां से प्रतिदिन बीस हजार से अधिक यात्री सवार होते हैं और उतरते हैं। पिछले अगस्त माह में स्टेशन का नाम बदल कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया। इसके पूर्व स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के साथ स्टेशन के रिमाडलिंग की योजना तैयार की गई। इसके तहत पटना के इंजीनियरों ने स्टेशन भवन के नए लुक का डिजायन तैयार किया। इसके तहत वर्तमान गेट के अलावा सेंट्रल कॉलोनी की तरफ दूसरा गेट, सर्कुलेटिंग एरिया बनाने की योजना बनाई गई। में इसके बाद काम शुरू हुआ। इसी दिशा में स्टेशन के बाहर सौ फीट ऊंचा तिरंगा लगाया गया। एस्केलेटर, प्लेटफार्म नंबर एक और दो नंबर पर लिफ्ट चालू किया गया जबकि तीन और चार नंबर प्लेटफार्म पर लिफ्ट का काम लगभग पूरा हो गया है। अब स्टेशन के मुख्य गेट की सूरत बदलने का काम शुरू हुआ है। इसके तहत बाहरी आवरण बदलने के लिए नीव डाली जा चुकी है। इसके तहत मुख्य भवन के बाहरी आवरण को एल्युमिनियम और शीशे से बनाया जाएगा। वर्तमान में बस स्टैंड की तरफ की सीढ़ी के पास लगे घड़ी के टावर को भी नया लूक दिया जाएगा। कुल मिलाकर नए लुक में स्टेशन पूरी तरह एयरपोर्ट की तरह दिखेगा और यहां सुविधाएं विश्वस्तरीय मिलेगी। इस संबंध में डीएन हेड क्वार्टर एसके राय ने बताया कि स्टेशन पर विकास कार्य तेजी से चल रह है। सितंबर तक पूरा स्टेशन बदला नजर आएगा।