फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   केंद्र व प्रदेश सरकार ने चलाई किसानों के लिए कई योजनाएं

केंद्र व प्रदेश सरकार ने चलाई किसानों के लिए कई योजनाएं

Thu, 07 Mar 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश सरकार ने चलाई किसानों के लिए कई योजनाएं

विज्ञापन
चंदौली। कृषि कल्याण अभियान के तहत बुधवार को जनपद स्तरीय रबी किसान मेला का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में हुआ। इसमें किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की ओर से स्टाल लगाकर किसानों को तकनीक जानकारी दी गई। इसका शुभारंभ पीडीडीयू नगर विधायक साधना सिंह ने दीप जलाकर कर किया। उन्होंने किसानों को नई तकनीकी के जानकारी देने का आह्वान कृषि वैज्ञानिकों से किया। कहा कि अच्छे उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीक की जानकारी जरूरी है।

विधायक साधना सिंह ने कहा कि किसानों के लिए कई योजनाएं केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही है। जिसका लाभ किसानों को सीधे मिल रहा है।70 वर्ष बाद भाजपा सरकार ने ही किसानों हितों के लिए किसान पेंशन योजना शुरू की है। जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा सार्थक होता दिखाई दे रहा है। किसानों को फसल बीमा योजना के तहत पर्याप्त मुआवजा मुहैया करवा जा रहा है। सॉयल हेल्थ कार्ड से मिट्टी की जांच से किसानों को फसल उत्पादन में मदद मिल रही है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत पहली सम्मान राशि किसानों के खातों में भेजने का काम किया है। केंद्र सरकार ने फसल का एमएसपी मूल्य डेढ़ गुणा बढ़ा किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से हमारी मिट्टी की सेहत दिन प्रतिदिन खराब हो रही है। इससे हमारे स्वास्थ्य के साथ उत्पादन पर भी असर पड़ रहा है। किसानों को फसलों में उर्वरक के प्रयोग से परहेज करने के साथ जैविक खेती पर बल देना होगा। इस दौरान सीडीओ डा.एके श्रीवास्तव, डा.समीर पांडेय, डा.आरपीएस रघुवंशी, डा.विनोद कुमार सिंह, अमित जायसवाल, डा.एसके यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed