{"_id":"5bb27712867a557f6f60db52","slug":"181538422546-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशाल जुलूस निकाल कर शास्त्री जन्म स्थली के विकास की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशाल जुलूस निकाल कर शास्त्री जन्म स्थली के विकास की उठाई मांग
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्यों ने शास्त्री जन्म स्थली के विकास सहित 11 सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को मशाल जुलूस निकाला। जुलूस जन्म स्थली से शुरू होकर पूरे इलाके का भ्रमण करते हुए उनके शिक्षा स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान पीडीडीयू जंक्शन का नाम शास्त्रीनगर रखने की मांग की गई।
शाम छह बजे सेवा न्यास के सदस्य नगर के सेंट्रल कालोनी स्थित एलबीएस पार्क में एकत्र हुए। यहां शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मशाल जुलूस निकाला। जुलूस जीटी रोड, परमार कटरा होते हुए वीआईपी गेट से होते हुए प्लांट डिपो कालोनी स्थित पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज परिसर में पहुंच कर समाप्त हुआ। लाल बहादुर शास्त्री की शिक्षा यही हुई थी। जुलूस में शामिल सदस्यों ने शास्त्री जी का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, शास्त्री जन्म स्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित की जाए, जन्म स्थली का विकास हो आदि के नारे लगाए। जुलूस में पवन शर्मा, अभिमन्यु सिंह, पिंटू चौधरी, संतोष श्रीवास्तव, जितेन्द्र, सुरेश यादव, रवि कुमार, संतोष पाठक, आकाश जायसवाल, शंकर चौहान, महावीर, सचिन, नरायन गोंड, जगदीश प्रसाद, भागवत मिश्र, काजू, मोहित, आकाश, कुमार नंदजी, कुंदन, आनंद, सुशील, टीपी गुप्ता, भागवत चौरसिया रहे।