फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   महोत्सव में कजरी की विभिन्न विधाओं ने मोहा मन

महोत्सव में कजरी की विभिन्न विधाओं ने मोहा मन

Sun, 16 Sep 2018 12:14 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
महोत्सव में कजरी की विभिन्न विधाओं ने मोहा मन

विज्ञापन
चकिया। उपजिलाधिकारी आवास परिसर में लतीफशाह मेले व भगवान श्रीकृष्ण की बरही के अवसर पर नगर पंचायत चकिया की ओर से शनिवार को कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में कलाकारों ने कजरी की विभिन्न रूपों को प्रस्तुत किया। महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद व नगर पंचायत के सभी सभासदों ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया।
विधायक ने कहा कि कजरी की स्वर लहरियां ग्रामीण संस्कृति की आत्मा में रची- बसी हैं। कजरी के गीतों से मानव मन में अतिरिक्त उल्लास उमंग तथा उत्साह का संचार होता हैं। ऋतु गीतों में कजरी के गायन की परंपरा भारतीय संस्कृति को दर्शाती है। इसके बाद कजरी गायक अवधेश कुमार सिंह, मंगला सिंह चौहान, सानिया मंसूर, रामप्रसाद चौहान, परमहंस यादव, ओम प्रकाश शर्मा, अमरेश पांडेय, श्यामनारायण यादव, शिवानी सरगम, अवनीश द्विवेदी सहित नामचीन कजरी कलाकारों ने कजरी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओ का मन मोह लिया। कजरी गीतो को सुनने को उपस्थित श्रोता दोपहर से देर रात तक कार्यक्रम में जमे रहे। इस दौरान श्रोताओं ने बनारसी कजरी, मिर्जापुरी कजरी, झूमर कजरी, ढुनमुनियां कजरी के साथ ही बिहार में गाई जाने वाली कजरी का आनंद उठाया।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान कजरी गायक कलाकारों ने कजरी के विभिन्न रूपों पावसी, प्राकृतिक सौंदर्य, सावनी, घटायें, पर्वगीत, झूलागीत, बरखागीत, संयोग- वियोग, आमोद- प्रमोद, लोक संस्कृति, परंपराओ, देश गीत, समाज गीत, शौर्य गीतों की प्रस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधा- कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन
कजरी महोत्सव के दौरान नगर के निवासी मोनू तिवारी एंड कंपनी की ओर से राधा- कृष्ण की झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
किया जाएगा पुरस्कृत
इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में साज, आवाज, साहित्य व प्रस्तुतिकरण के आधार पर अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के निर्णायक साहित्यकार राजेंद्र प्रसाद गुप्त बावरा, हरिबंश सिंह बवाल, राधा कृष्ण जायसवाल व आषुतोष मिश्रा रहे।

महोत्सव में उपजिलाधिकारी दीप्तिदेव यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह, कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी, ईओ अशोक कुमार मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी, पूर्व ब्लाक प्रमुख बच्चन सिंह, विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे, जिला योजना समिति की सदस्य मीना विश्वकर्मा, गौरव श्रीवास्तव, विजय विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्ता मौजूद थे। संचालन नरेंद्र श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed