{"_id":"5b9c0b80867a557eae2de59e","slug":"181536953216-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद आदर्श गांव जरखोर में विकास कार्यों के लिए हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद आदर्श गांव जरखोर में विकास कार्यों के लिए हुआ भूमि पूजन
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय के गोद लिए गए जरखोर के सुंदरीकरण के कार्य के लिए शुक्रवार को समारोहपूर्वक भूमि पूजन किया गया। बताया गया कि एक सप्ताह के भीतर गांव के विकास कार्यों की शुरूआत की जाएगी। दो करोड़ की लागत से गैस अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (गेल) गांव में विकास कराएगा। इसके पहली कड़ी के रूप में 95 लाख रुपये आ गए हैं।
चार वर्ष पहले सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने सदर ब्लॉक के जरखोर गांव को विकास कराने के लिए गोद लिया था। यहां के सौंदर्यीकरण का काम गेल इंडिया को कराना था। लंबे इंतजार के बाद विकास केे लिए पहली कड़ी के रूप में 95 लाख रुपये आ गए हैं। ऐसे में शुक्रवार को प्रोजेक्ट मैनेजर देवाशीष डे और भाजपा नेताओं ने जरखोर प्राथमिक विद्यालय पर भूमि पूजन कर विकास की शुरूआत की। इसके बाद नेताओं और गेल के अधिकारियों ने गांव में भ्रमण कर विकास के लिए चिन्हित स्थानों को देखा। प्रोजेक्ट मैनेजर देवाशीष डे ने बताया कि इस धन से बियार बस्ती में 15 सौ मीटर नाली का निर्माण व सीवर लाइन बिछाई जाएगी। गांव में विद्युतीकरण के अलावा विद्युतीकरण, तालाब का सुंदरीकरण, तालाब के किनारे ट्रैक निर्माण और पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय के छत का निर्माण, सबमर्सिबल स्थापित कर पानी टंकी निर्माण किया जाएगा। सौ लीटर प्रति घंटे सौ लीटर पानी शुद्ध करने वाला आरओ प्लांट लगाया जाएगा। भूमि पूजन के वक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि मृत्युंजय, जिला पंचायत सदस्य शंभूनाथ, जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह, जिला मंत्री अनिल तिवारी, जितेंद्र पांडेय, राजू पांडेय, पुष्पराज सिंह, गजेन्द्र सिंह, प्रमोद चौबे रहे। प्रधानाध्यापक अजीत सिंह, अभिषेक लाल श्रीवास्तव, अनुदेशक वैभव सिंह, राजेश मौर्य मौजूद रहे।