{"_id":"5b635f8b4f1c1b54208b6aa5","slug":"181533239179-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सता के दबाव में प्रशासन कर रहा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सता के दबाव में प्रशासन कर रहा कार्य
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की बैठक गुरुवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें लोगों ने धरना प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं देने पर आलोचना की और सत्ता के इशारे पर कार्य करने का आरोप लगाया। साथ ही पड़ाव चौराहे और रेलवे स्टेशन के नाम परिवर्तन को गलत बताते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार के नीतियों के विरोध में गांधीवादी तरिके से शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करना चाहते थे। लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा उनके धरना प्रदर्शन को अनुमति प्रदान नहीं करना कहीं न कहीं सत्ता का दबाव प्रतीत हो रहा है। कहा कि बाबा ओघेरश्वर की तपोस्थली और पूर्व प्रधानमंत्री की जन्मस्थली का नाम परिवर्तन करना गलत है। इस दौरान नारायणमूर्ति ओझा, श्रीराम यादव, तारादेवी, तौफीक खान, धर्मेंद्र तिवारी, नवीन सिंह बबलू, मुनीर खान, बाबा गोंड, प्रिंस मिश्रा, रमाशंकर सिंह, जय प्रकाश पटेल, राममूरत गुप्ता उपस्थित रहे।