{"_id":"5b49026c4f1c1b43748b4780","slug":"181531511404-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफर्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफर्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर । धानापुर विकास खंड के डबरिहा पावर हाउस से जुड़े लगभग 60 गांवों के ग्रामीण बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। पावर हाउस में लगे पांच केवीए के ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के कारण हमेशा ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। समस्या से आजिज ग्रामीण शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि रामजी तिवारी से मिलकर समस्या के निदान की मांग उठाई। रामजी तिवारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 15 जुलाई को सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय बिजली विभाग के अधिकारियों संग बैठक करेंगे। उसी दिन इस समस्या से उन्हें अवगत कराया जाएगा। डबरिहा पावर हाउस के ट्रांसफार्मर की क्षमता पांच केवीए से बढ़ाकर 10 केवीए किए जाने की मांग की जाएगी। (ब्यूरो)