फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से रोशन हुआ रेलवे स्टेशन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से रोशन हुआ रेलवे स्टेशन

Sat, 14 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से रोशन हुआ रेलवे स्टेशन
रेलवे स्टेशन का नाम

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के मुख्य गेट पर शुक्रवार की रात नए नाम का एलईडी बोर्ड लगा दिया गया। हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में लिखे नए नाम के साथ स्टेशन की समुद्र तल से ऊंचाई की जानकारी देता नया बोर्ड अलग ही चमक बिखेर रहा है। पूरी कवायद वाराणसी में प्रधानमंत्री के हाथों स्टेशन के नए नाम के अनावरण की तैयारी को लेकर हो रही है। यह अलग बात है प्रधानमंत्री के हाथों स्टेशन के नए नाम का अनावरण होगा कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

पिछले दिनों मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर पं दीनदयाल उपाध्याय जं. कर दिया गया था। इसके बाद स्टेशन के नाम बदलने की कार्रवाई चल रही है। पिछले सप्ताह स्टेशन पर सभी जगह से मुगलसराय नाम हटा दिया गया। इसके बाद नए नाम का बोर्ड लगाने की कार्रवाई शुरू की गई। ठेकेदारों को 14 जुलाई तक नाम बदलाव का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया। इससे माना जा रहा है कि शनिवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों रिमोट से स्टेशन के नए नाम का लोकार्पण किया जाएगा। दो दिन पहले ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने भी कहा था कि प्रधानमंत्री से इसके लिए अनुरोध किया गया है। हालांकि शुक्रवार की देर रात तक लोकार्पण होगा अथवा नहीं इसकी जानकारी नहीं हो पाई। दूसरी बुधवार को रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट से मुगलसराय नाम का बोर्ड हटा लिया गया। शुक्रवार की शाम नये नाम का बोर्ड रेलवे स्टेशन पहुंचा। और देर रात मुख्य गेट पर लगा दिया गया। इसके साथ ही पं दीनदयाल उपाध्याय जं के नाम चमक उठा। मुख्य गेट ही नहीं विभिन्न प्लेटफार्मों पर भी मुगलसराय की जगह पं दीनदयाल उपाध्याय जं का ग्लोसाइन बोर्ड टांग दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed