{"_id":"5b4900924f1c1b27618b4577","slug":"181531510930-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर 3 19-42-41","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर 3 19-42-41
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। विभिन्न विभागों में जन शिकायत पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम नवनीत सिंह चहल ने सख्ती की है। डीएम के निर्देश पर एडीएम बच्चालाल ने एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के 38 अधिकारियों का जुलाई माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। तकरीबन एक हजार शिकायतें लंबित पड़ी हैं।
जिला प्रशासन सहित, बिजली विभाग, खाद्य विभाग, आबकारी विभाग, जिला ग्राम विकास अधिकारी, जिला प्रबंधक कोआपरेटिव और सिंचाई विभाग कार्यालय में जन शिकायत पोर्टल पर आने वाली शिकायत लंबित होने पर डीएम नाराज थे। महीनेभर से ज्यादा की शिकायतें पेंडिंग होने पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। नाराज डीएम ने एडीएम को वेतन रोकने का निर्देश देने के साथ ही चेताया कि जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।