{"_id":"5b4659e44f1c1b55238b5c96","slug":"181531337188-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य प्रवेश द्वार से मुगलसराय जंक्शन का बोर्ड हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य प्रवेश द्वार से मुगलसराय जंक्शन का बोर्ड हटा
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय सराय जंक्शन का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होने के बाद बुधवार की शाम स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से भी मुगलसराय जंक्शन का ग्लोशाइन बोर्ड हटा दिया गया। इससे पहले स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में लगे मुगलसराय जंक्शन को हटा दिया गया था।
स्टेशन के नाम बदलने की घोषणा के बाद से मुगलसराय जंक्शन का नाम हटाने की प्रक्रिया चार दिन पहले शुरू हो गई थी। बुधवार को प्रवेश द्वार से भी उसे हटा दिया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री के वाराणसी में 14 जुलाई के आगमन पर स्टेशन के नए नाम की विधिवत घोषणा और लोकार्पण किया जाएगा। इसके मद्देनजर रेलवे के स्थानीय प्रशासन ने बाकी जगहों से भी मुगलसराय जंक्शन के बोर्ड को हटाने का काम तेज कर दिया है। अब प्रवेश द्वार पर मुगलसराय का नाम हटने से आने वाले यात्री भी परेशान रहे। स्थानीय लोगों से स्टेशन का नाम पूछते रहे। इधर मंडल कार्यालय के पीआरओ पृथ्वीराज ने बताया कि जल्द ही मुख्य प्रवेश द्वार पर पंडित दीन दयाल जंक्शन का नया ग्लोशाइन बोर्ड लगा दिय जाएगा।