फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नियमित ड्यूटी की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने किया प्रदर्शन

नियमित ड्यूटी की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 18 Mar 2018 01:34 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
नियमित ड्यूटी की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने किया प्रदर्शन
विरोध किया

विज्ञापन
सकलडीहा। स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर के कार्यक्रम से जाते ही पीआरडी जवानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज जवानों ने नियमित ड्यूटी की मांग को लेकर विरोध जताया। शासन प्रशासन से होम गार्ड की तरह सुविधा और मानदेय दिलाने की मांग की । पीआरडी जवानों ने बताया कि नेता सुभाष चंद्र बोस ने वर्ष 1948 आजाद हिंद फौज का गठन किया था । 1979 में आजाद हिंद फौज को युवा कल्याण विभाग में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान की उपाधि दी गई। जबकि 1962 में होमगार्ड का गठन हुआ। जवानों ने कहा कि आज हमें न तो होमगार्ड के बराबर वेतन मिलता है। न तो नियमित ड्यूटी। फोर्स के अभाव में विभिन्न अवसरों पर ड्यूटी लगाया जाता है। नाराज जवानों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर नियमित ड्यूटी और युवा कल्याण विभाग से अलग करने की मांग की। प्रदर्शन में नूर आलम अंसारी, मुराहु राम, बृज किशोर पांडेय, दिनेश कुमार, नंदलाल यादव, धर्मराज, संजीव, रमाशंकर बिंद, शोभा राम मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed