{"_id":"5aa2e3924f1c1b99758b4987","slug":"181520624530-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौतिक विज्ञान की निरस्त परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौतिक विज्ञान की निरस्त परीक्षा आज
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान विषय की निरस्त परीक्षा शनिवार को जिले के 90 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। 24 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इस दौरान केंद्रों पर जहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं वहीं सचल दस्तों को भी एलर्ट कर दिया गया है। 13 मार्च को द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा कराई जाएगी।
बारहवीं भौतिक विज्ञान प्रथम और द्वितीय प्रश्नपत्र के लीक होने के चलते माध्यमिक शिक्षा सचिव परीक्षा निरस्त कर दी थी। इस मामले में जिला प्रशासन की काफी किरकिरी भी हुई थी। बहरहाल बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा दस मार्च और द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा 13 मार्च को द्वितीय पाली में कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के 90 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पहले से ही पूर्ण की ली गईं हैं।