फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सर्वाधिक दुर्घटना वाले स्थानों की हुई पहचान

सर्वाधिक दुर्घटना वाले स्थानों की हुई पहचान

Mon, 13 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
सर्वाधिक दुर्घटना वाले स्थानों की हुई पहचान

विज्ञापन
चंदौली। सड़क पर ट्रकों की जांच और राजस्व वसूली तक सिमटा परिवहन विभाग शासन के फरमान के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गया है। उप संभागीय परिवहन विभाग ने जनपद से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय और राज मार्गों पर सर्वाधिक दुर्घटना वाले 26 स्थान (ब्लैक स्पाट) चिह्नित किए हैं। सड़क निर्माण करने वाली कंपनी और पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से इन स्थानों पर दुर्घटनाएं रोकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। न तो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं ना ही कोई संकेतक ही लगाया गया है। विभाग ने शासन को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है।

सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की ओर से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। विभागीय कर्मचारी ट्रकों के अतिरिक्त दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच कर ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और थर्ड पार्टी बीमा से जुड़े कागज देख रहे हैं। खतरनाक वाहन चलाने पर तत्काल लाइसेंस निरस्त किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक बुधवार सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों के लिए निर्धारित कर दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन दिलीप कुमार गुप्ता और परिवहन विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सर्वाधिक दुर्घटना वाले स्थान चिह्नित किये गए हैं। इसमें मुगलसराय थाना क्षेत्र में छह, सैयदराजा में सात, अलीनगर में नौ और चंदासी थाना क्षेत्र में छह स्थानों की पहचान की गई है। सभी स्थान राष्ट्रीय और राजमार्गों पर हैं। यहां लोक निर्माण विभाग की ओर से दुर्घटना रोकने के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। इसकी सूचना शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed