फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Mon, 11 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के औरईया पट्टी लाल गांव मे शनिवार की देर रात 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए परिवार वालों ने सैयदराजा स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। कुछ संदेश होने पर तैनात चिकित्सक द्वारा सैयदराजा थाना को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाने को सूचित कर शव को कब्जे में कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया ।
सितारा देवी (45) पत्नी शिवशंकर गुप्ता की शनिवार की देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई। परिवार वाले बरहनी गांव के एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज के लिए ले गए। यहां इलाज के दौरान महिला की तबियत और बिगड़ गयी। इसके बाद डॉक्टर ने 108 नंबर एंबुलेंस को सूचित कर सैयदराजा स्थित सरकारी अस्पताल भेजवाया गया। यहां मौजूद डॉ. गोपाल सिंह द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया। यही नहीं संदेह होने पर सैयदराजा थाने को सूचित कर दिया गया। मामला कंदवा थाना क्षेत्र से जुडा होने के कारण सैयदराजा पुलिस ने पूरे मामले से कंदवा पुलिस को अवगत कराया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कुलदीप कुकरेती ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


झोला छाप चिकित्सकों पर नहीं हुई कार्रवाई
कंदवा (ब्यूरो)। झोलाछाप चिकित्साकों पर कार्रवाई की कई बार मांग के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसका खामियाजा औरइया पट्टी लाल के शिवशंकर गुप्ता को चुकानी पड़ी और झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही से उसकी पत्नी सितारा देवी (45) को असमय ही काल के गाल में जाना पड़ा। अब इस घटना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप चिकित्सको के खिलाफ कार्रवाई शुरू करता है कि किसी बड़ी घटना इंतजार करता है। यह तो आने वक्त ही बताएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed