फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   178 ballots were cast BDC

फेंके मिले बीडीसी के 178 मत पत्र

Tue, 27 Oct 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 27 Oct 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
178 ballots were cast BDC
 स्थानीय थाना क्षेत्र के भैसही गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे बीडीसी के 178 मतपत्र फेंके मिले। मतपत्रों से बच्चे खेल रहे थे। 17 अक्तूबर को हुए पंचायत चुनाव के बाद सोमवार की शाम को इस तरह बगैर प्रयोग के मत पत्रों के मिलने की खबर मिलते ही प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


 सूचना पाकर गांव में अधिकारियों की टीम पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार शुरूआती चरण में पीठासीन अधिकारी की लापरवाही मानी जा रही है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 17 अक्तूबर को चकिया, चंदौली और बरहनी ब्लाक में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुए।

 चकिया ब्लाक में चुनाव के दौरान जमकर हिंसा भी हुई थी। सोमवार की शाम ग्रामीणों ने देखा कि कुछ लड़के मतपत्रों से खेल रहे हैं।

 जब उन्होंने ध्यान से देखा तो चकिया ब्लाक के बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशियों के मतपत्र थे। मिलान करने पर सीरियल नंबर 701 से 707, 752 से 760, 764 से 793, 798 से 799 सहित कुल मिलाकर 178 मत पत्र मिले। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना थानाध्यक्ष विश्वज्योति राय को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मतपत्रों को कब्जे में ले लिया और बीडीओ चकिया सहित अन्य अधिकारियों को सूचित किया।

 मतपत्र फेंके मिलने की सूचना पर बीडीओ गया प्रसाद सिंह, एसडीएम चकिया अनिल कुमार मिश्र, एडीएम शिव कुमार शर्मा, सीडीओ महेन्द्र प्रताप सिंह आदि पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की है।

  एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पीठासीन अधिकारी की लापरवाही नजर आ रही है। फेंके गए मतपत्र बैलेट बाक्स में नहीं डाले गए हैं।

इसकी जांच की जाएगी और पीठासीन अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। भैसही गांव में प्राथमिक विद्यालय पर 17 को मतदान के अगले दिन ही ग्रामीणों को सादा मतपत्र मिल गया था और धीरे धीरे पूरे गांव में यह बात फैल भी गई थी लेकिन सोमवार को इसका खुलासा हुआ।


 ग्रामीणों ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को भी इसकी सूचना दी लेकिन चुनाव खत्म होने की वजह से प्रत्याशियों ने भी इसे हल्के में लिया। सोमवार को जब कुछ लोगों की नजर पड़ी और अधिकारियों तक बात पहुंची तब मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed