फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अनियंत्रित बाइक पलटने से बहन की मौत, भाई गंभीर

अनियंत्रित बाइक पलटने से बहन की मौत, भाई गंभीर

Tue, 13 Nov 2018 12:55 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक पलटने से बहन की मौत, भाई गंभीर

विज्ञापन
धानापुर। थाना क्षेत्र के चहनिया-धानापुर मुख्य मार्ग पर त्रिभुवनपुर खरखोलिया गांव के पास सोमवार को बिजली के तार में फंसकर अनियंत्रित बाइक के पलटने से महिला की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में बाइक चला रहा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक हेलमेट नहीं लगाया था। लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से घायल युवक को चहनिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

धरांव गांव निवासी मशकूर खान का पुत्र उमर (22) अपनी 35 वर्षीय बहन शबीना को बाइक से इलाज के लिए पीडीडीयू नगर ले गया था। शबीना इलाज के लिए गाजीपुर के शेखपुर अपने ससुराल से आई थी। सोमवार को भाई के साथ इलाज कराने के बाद अपराहन लगभग तीन बजे दोनों वापस लौट रहे थे। रास्ते में ग्रामीण बिजली का तार खींच रहे थे। तार सड़क के आरपार था। इस दौरान युवक एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में आगे बढ़ा तभी उसकी बाइक तार में फंस गई और अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसकी सूचना परिजनों को देने के साथ एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस से घायलों को चहनिया स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने शबीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल उमर को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा है। मृतका की तीन वर्ष पूर्व गाजीपुर के शेखपुर में शादी हुई थी। कुछ दिनों से वह इलाज के लिए मायके आई हुई थी। इलाज के लिए जाते समय वह अपने दोनों बच्चों को घर छोड़ कर गई थी। दुर्घटना में मृत शबीना के दोनों मासूम बच्चे दो वर्षीय पुत्र रेयान व सात माह की मिस्बाह घटना से अनजान अपने मां के शव को एकटक देख रहे थे। उनकी समझ में कुछ नही आ रहा था। मासूमों को देखकर लोगों के दिल भर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed