{"_id":"5bb27756867a5570e55b1ecd","slug":"171538422614-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौंवाचावर गांव से सफाई अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौंवाचावर गांव से सफाई अभियान शुरू
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देशरत्न लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति ने सोमवार से सफाई अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान एक माह तक चलेगा। पहले दिन समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू के नेतृत्व में सदस्यों ने बरहनी विकासखंड के गौंवाचावर गांव में साफ सफाई की और लोगों को जागरूक किया।
इससे पूर्व संस्था ने 60 दिन लगातार पौधरोपण कार्यक्रम चलाया था। इस दौरान लगभग छह हजार पौधे लगाए गए थे। सोमवार को संस्था के सदस्यों व ग्रामीणों ने गौंवाचावर प्राथमिक विद्यालय और गांव के गलियों में साफ-सफाई की। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता सुखी जीवन का मूल मंत्र है। साफ-सफाई से लोग तमाम प्रकार की बीमारियों से दूर रहते हैं। अभियान में धीरेंद्र सिंह, कृष्णानंद द्विवेदी, अरविंद सिंह, आलोक सिंह, झुनखुन बिंद, अंकलेश बिंद, लक्ष्मण, सरदार, महेंद्र, सजीवन बिंद शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन