{"_id":"5b9eab97867a557fe86c343b","slug":"171537125271-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 किलोमीटर तक लगा जाम, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 किलोमीटर तक लगा जाम, राहगीर परेशान
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। जमानिया में नो एंट्री व सैदपुर पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के चलते सैयदराजा - जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह पांच बजे से रात के नौ बजे तक 23 किमी लंबा जाम लगा रहा। मार्ग पर लगे ट्रकों के कतार की वजह से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं मार्ग पर चलने वाले सवारी वाहनों को मार्ग बदल कर आने जाने को विवश होना पड़ा।
जमानिया में सुबह पांच बजे से नो एंट्री लगाने व सैदपुर में पुल पर भारी वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध के चलते सैयदराजा- जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग जा रहीं हैं। ओवरलोड ट्रकों का आवागमन कोढ़ में खाझ का काम कर रहा है। गाजीपुर जनपद के जमानिया में दिन में नो एंट्री के कारण मार्ग पर ट्रकों की लंबी कतारें लग जा रही हैं। रविवार की सुबह भी नो एंट्री के चलते जमानिया से मरुई तक 23 किलोमीटर तक लंबा जाम पूरे दिन लगा रहा। ऐसे में लोगों को आने व जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के चलते मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन हो रहा है। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि नो इंट्री के कारण जाम की समस्या हुई है। देर रात तक आवागमन चालू करा दिया गया।