फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मांगों के समर्थन में मुखर हुए संग्रह अमीन

मांगों के समर्थन में मुखर हुए संग्रह अमीन

Fri, 09 Mar 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में मुखर हुए संग्रह अमीन
विरोध किया

विज्ञापन
मुगलसराय। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के संग्रह अमीनों ने तीसरे दिन गुरुवार को सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन किया। संग्रह अमीनों 11 सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा चेताया कि सरकार ने मांगों पर अमल नहीं किया तो वें आंदोलन तेज करेंगे।

अमीनों ने सदर, मुगलसराय, चकिया, सकलडीहा और नौगढ़ तहसीलों पर धरना प्रदर्शन जारी रखा। वक्ताओं ने कहा कि संग्रह अमीनों के साथ सभी सरकारों ने छलावा किया है। इससे चलते अमीन आज भी उपेक्षित है। कहा कि अमीनों को 2800 ग्रेड के अनुसार वेतन का भुगतान किया जाय तथा राजस्व संहिता के प्रावधानों के अनुसार ही अमीनों से कार्य लिया जाय। साथ ही बाइक भत्ता, पदनाम राजस्व संग्रह अधिकारी किए जाने की मांग किया। इस अवसर पर सुनील मिश्रा, जितेंद्र सिंह, जगदंबा सिंह, मदन मुरारी लाल, विरेंद्र पासवान, नरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, विजय श्रीवास्तव, दयाराम, ओमप्रकाश राम, कंहैया सिंह यादव, रामनरेश यादव, रविंद्र प्रताप, दयाराम मौर्य, संतोष कुमार, फिरोज अहमद, उग्रसेन तिवारी, नंदलाल, फूलचंद, रामेश्वर पांडेय, वंशनाथ यादव, संतोष द्विवेदी, मुन्नीलाल, रामरक्षा प्रसाद, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed