फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   17 medal-winning archers were honored

Chandauli News: पदक जीतने वाले 17 तीरंदाजों का हुआ सम्मान

Thu, 15 Oct 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
17 medal-winning archers were honored
ड्रेसकिट में बैठे तीरंदाज खिलाड़ी। स्रोत आयोजक - फोटो : ArchivE
जिला तीरंदाजी संघ ने बुधवार को मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व पदक जीतने वाले 17 तीरंदाजों को सम्मानित किया। संघ के अध्यक्ष विशंभर दयाल ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी नियमित पोशाक में अभ्यास करेंगे तो अच्छा लगेगा। इससे उनका उत्साहवर्धन होगा और अनुशासन की भावना भी विकसित होगी।
जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि जनपद को पदक दिलाकर गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को समय-समय पर सम्मानित करना सबकी जिम्मेदारी है। कहा कि खिलाड़ी कभी पदकों से संतुष्ट नहीं होते। उन्हें सदैव आगे की प्रतियोगिताओं की तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके लिए दृढ़ निश्चय, कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है। इसी तरह प्रशिक्षक रोहित कुमार सिंह ने बताया कि तीरंदाजी बेहद धैर्य का खेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जो जितना धैर्यवान रहता है, वह उतनी जल्दी सफल होता है। उनकी एकाग्रता ही उन्हें पदक की ओर अग्रसर करती है। मौके पर आलोक कुमार गुप्ता, अनुरोध सिंह, राहुल राय, शशांक शेखर तिवारी और विवेक कुमार श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed