{"_id":"5c719c2ebdec2273824481a5","slug":"161550949422-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी कार्यों को तय अवधि में पूर्ण कराएं: अनिल राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी कार्यों को तय अवधि में पूर्ण कराएं: अनिल राजभर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। स्थानीय डाक बंगले में शनिवार को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर ने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही सभी कार्यों को तय अवधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने डीएम से सकलडीहा से सैदपुर व सैयदराजा से जमनिया की सड़क को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की सफलता को लेकर निर्देश दिया कि योजना के तहत आने वाला जिले का एक भी किसान लाभ पाने से न छूटे। उन्होंने डीएम से कर्मचारियों की टीम बनाकर जिले के सभी गांवों की समीक्षा कराने को कहा। साथ ही सभी तहसीलों पर डाटा फीडिंग तेज कराने के निर्देश दिए। एसपी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौक़े पर अरविंद पांडेय, अतुल सिंह, राहुल जायसवाल मौजूद रहे।