{"_id":"5be72dd8bdec226997414044","slug":"161541877208-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीआरकेयू की गेट मीटिंग का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीआरकेयू की गेट मीटिंग का समापन
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा की कैंटीन में शनिवार को गेट मीटिंग का आयोजन हुआ। इसमें यूनियन के अलावा काफी संख्या में रेल कर्मियों ने हिस्सा लिया। गेट मीटिंग में आरोप लगाया कि डिप्टी सीईटी एमसी कर्मचारियों को सीएल नहीं दे रहे हैं जबकि इसके लिए उच्चाधिकारियों ने सहमति दे दी है। कर्मचारियों ने विरोध में डिप्टी सीईटी के खिलाफ नारे लगाए।
मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि होली, दीपावली, दशहरा की तरह कर्मचारियों को छठ पूजा पर्व पर भी सीएल देने के संबंध में कहा कि अधिशासी अभियंता टीएमसी से समस्या के बारे बताई गई थी जिसे मानकर कर्मचारियों को सीएल देने का ऐलान कर दिया। इस मुद्दे पर स्टेट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री एसएमपी श्रीवास्तव ने चीफ इंजीनियर हाजीपुर ने सहमति के साथ उप मुख्य अभियंता टीएमसी पीडी को भी आदेशित किया गया। इसके बावजूद आज उप मुख्य अभियंता टीएससी पीडी कर्मचारियों को मास सीएल लेने से मना करने के साथ-साथ परेशान कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी प्रार्थना पत्र देकर इस महान पर्व में अपने परिवार के साथ डाला छठ मनाएं। केंद्रीय संगठन मंत्री बीवी पासवान ने कहा कि कर्मचारियों को छुट्टी देने से मना करने का यूनियन विरोध करती है। इस मौके पर शंकर प्रसाद, मोहन राम, एस के उपाध्यक्ष, वीवी सिंह, प्रभात कुमार, संजय कुमार, संतोष कुमार, विद्यानाथ चौधरी, सुनील कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार शर्मा, अभिमन्यु सिंह उपस्थित रहे।