फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुल का प्रांतीयकरण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

पुल का प्रांतीयकरण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Wed, 03 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुल का प्रांतीयकरण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन

धानापुर। नगवा चोचकपुर घाट पर बने पीपा पुल का प्रांतीयकरण कराने के लिए धानापुर विकास मंच के सदस्यों ने मंगलवार को थाना चौराहा पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि पुल का प्रांतीयकरण न किए जाने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

विकास मंच के संयोजक गोविंद उपाध्याय ने कहा कि पुल का प्रांतीयकरण न किए जाने से इसके फिर से बनाए जाने पर प्रश्नचिंह्न लग गया है। जनवरी में क्षेत्र के लोगों की मांग को देखते हुए पीपा पुल बनवा तो दिया गया लेकिन उसका प्रांतीयकरण अभी तक नहीं हुआ है। इससे लोगों को नाव संचालकों को अधिक किराया भी देना पड़ रहा है। कहा कि इस वर्ष पुल का लगना भी निश्चित नहीं है। उन्होंने थानाध्यक्ष को सीएम से संबंधित पत्रक सौंपा और पुल का प्रांतीयकरण कराए जाने और 15 से 25 अक्टूबर के मध्य पीपा के पुल का निर्माण कराकर आवागमन की सुविधा प्रदान किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में कमलाकांत मिश्रा, रामानुज यादव, नंदकुमार पांडेय, वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed