{"_id":"5b9eaba1867a557ecb2eb06d","slug":"161537125281-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से जला पड़ा है अदसड़ लेफ्ट कैनाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से जला पड़ा है अदसड़ लेफ्ट कैनाल
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के अदसड़ गांव में कर्मनाशा नदी में स्थापित लिफ्ट कैनाल की केबिल एक माह से जली है। इससे किसानों को धान की फसल की सिंचाई के लिए दिक्कत हो रही है। गांव के किसानों ने कई बार लघु डाल नहर विभाग के अधिकारियों से गुहार भी लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे किसानों में नाराजगी है।
क्षेत्र के अदसड़ गांव के किसानों को बेहतर सिंचाई व्यवस्था के लिए वर्षों पूर्व कर्मनाशा नदी में 10 क्यूसेक क्षमता के लिफ्ट कैनाल की स्थापना की गई थी। जिससे किसानों को बेहतर सिंचाई की सुविधा सुलभ हो गई थी। अब जबकि धान की फसल को सिंचाई की सख्त जरूरत है, तो लिफ्ट कैनाल की केबिल पिछले एक माह से जली हुई है। इससे लिफ्ट कैनाल किसानों के लिए केवल शोपीस बना हुआ है। किसानों ने लघु डाल नहर विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत भी की, लेकिन जले केबिल को आज तक बदला नहीं जा सका है। इससे किसानों को धान की सिंचाई के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान भानु प्रताप सिंह पिंटू, विक्रमा यादव, भूंसी सिंह, मुराहू सिंह, मुन्ना राम, पंकज सिंह, भगवान यादव, राजेंद्र यादव आदि ने जल्द से जल्द केबिल बदलवाने की मांग की है।