फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जयकारे के बीच पंडालों में पहुंचे देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा

जयकारे के बीच पंडालों में पहुंचे देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Mon, 17 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जयकारे के बीच पंडालों में पहुंचे देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। विश्वकर्मा जयंती मनाने के लिए रविवार को रेलवे के विभिन्न विभागों के अलावा कल कारखानों, दुकानों पर पूरे दिन तैयारियां होती रहीं। साफ सफाई के बाद पंडाल का निर्माण किया गया और उसे सजाया गया। देर शाम नई बस्ती स्थित मूर्ति निर्माण स्थल से पंडालों तक मूर्तियों को पहुंचाया गया और विराजमान किया गया। पंडालों के आस-पास लाउडस्पीकरों से भक्ति गीतों का प्रसारण शुरू हो गया है। इससे माहौल पूरी तरह भक्ति मय हो गया है।

एशिया के सबसे बड़े रेलवे यार्ड के साथ मंडल रेल प्रबंधक कारखाना होने की वजह से यहां भगवान विश्वकर्मा की जयंती विशेष रूप से मनाई जाती है। रेलवे के विभिन्न विभागों में पूजन अर्चन के सहभोज का भी आयोजन किया जाता है। यही नहीं विभागों के बीच भव्य तरीके से पूजन अर्चन करने को लेकर होड़ मची रहती है। रेलवे के आरआरआई, सिग्नल, डाउन और अप हंप, इंजीनियरिंग विभाग, प्लांट डिपो कारखाना, फ्लस बट, एईएन आफिस, पावर हाउस, टीआरएस शेड, रेलवे स्टेशन पर समाडि के साथ विभिन्न विभागों, कैरेज एंड वैगन, लोको शेड, लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर, माइक्रो, रिसीविंग यार्ड, कंस्ट्रक्शन विभाग सहित अन्य विभागों में जयंती मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। यहां पंडालों का निर्माण कर उसे भव्य तरीके से सजाया गया और आस पास विद्युत झालर, रंगीन कागज, फूल मालाओं से आकर्षक सजावट की गई। विभिन्न विभागों में भोज के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। वहीं प्लांट डिपो सहित अन्य स्थानों पर मेला भी लगेगा। इसी तरह पीडीडीयू स्टेशन के समीप विक्रम स्टैंड, आटो स्टैंड, जीटी रोड के अलावा गुरुद्वारा के समीप और नई बस्ती में विभिन्न आटो पार्ट्स की दुकानों, मोटर मैकेनिकों के बड़े पैमाने पर पूजन अर्चन की तैयारी की गई है। वहीं अलीनगर, चकिया तिराहा स्थित विभिन्न कल कारखानों और बाइक, आटो रिक्शा के शोरूम में पूजन अर्चन के लिए रविवार को दिन भर साफ सफाई होती रही। वहीं शाम के वक्त पंडालों में मूर्ति स्थापित करने के लिए पूजा आयोजकों की भीड़ नई बस्ती स्थित कुम्हार बस्ती में लगी। ट्राली, ट्रक, ट्रैक्टरों से मूर्ति को पूजा स्थलों तक पहुंचाया। इस दौरान यहां दिन भर जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed