{"_id":"5b9d51f1867a557fe67e1c77","slug":"161537036785-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी हमारी राजभाषा, अधिक से अधिक करें प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी हमारी राजभाषा, अधिक से अधिक करें प्रयोग
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में नगर भाषा कार्यान्वयन समिति की ओर से हिंदी विषय पर पीडीडीयू नगर स्थित एक होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें हिंदी के उत्थान पर मंथन होगा। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है। इसका अधिक से अधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। साथ ही सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में सभी ने कंप्यूटर पर भी हिंदी में ही कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संयोजक व यूनियन बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक जयकुमार ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत समिति का संचालन किया जा रहा है। इसमें कई सरकारी समूह शामिल हैं। समिति का मुख्य उद्देश्य हिंदी के प्रचार व प्रसार को बढ़ावा दिया जाना है। बताया, हिंदी भाषा में कार्य करने में आने वाली परेशानियों का निदान करने के लिए समिति की वर्ष में प्रति छह माह के अंतराल पर दो बार कार्यशाला आयोजित की जाती है। इन कार्यशालाओं में अभियान की समीक्षा भी की जाती है। भारत पेट्रोलियम के वरिष्ठ प्रबंधक मयंक मालवीय ने बताया कि विभाग में लगभग 95 प्रतिशत कार्य हिंदी में किए जा रहे हैं। जिस सौ प्रतिशत किये जाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे यह माडल कार्यालय बन सके। मंडलीय रेल राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्रा ने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से वर्ष 2014 से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अब तक जनपद के 31 केंद्रीय कार्यालय व बैंक पूरी तरह हिंदी भाषा में कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए समय- समय पारितोषिक प्रदान कर प्रोत्साहित भी किया जाता है। कार्यशाला में सुधीर, ओबीसी, चंदौली शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक कुमार, विजया बैंक की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शोमिता पॉल डे उपस्थित थे।