{"_id":"5b9c0c74867a557eca090ba1","slug":"161536953460-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया बढ़ाने को लेकर सवारी वाहन आपरेटरों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया बढ़ाने को लेकर सवारी वाहन आपरेटरों ने की हड़ताल
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल तथा पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के समानांतर सवारी वाहनों का किराया बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को चकिया-मुगलसराय मार्ग पर चलने वाले वाहनों के मालिकों एवं आपरेटरों ने चकिया-मुगलसराय मार्ग पर वाहनों का संचालन ठप रखा। इससे उस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ा तथा लतीफशाह जाने वाले जायरीनों के सामने भी वाहनों का संकट बना रहा।
हड़ताल करने वाले आपरेटरों एवं वाहन मालिकों का कहना रहा कि इस मार्ग पर जीप, कमांडर जीप, मैजिक, क्रूजर वाहनों का बड़ी संख्या में संचालन होता है। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में बढ़ोत्तरी के चलते उन्हें वाहनों के संचालन में घाटा उठाना पड़ रहा है। इसलिए चकिया मुगलसराय मार्ग पर विभिन्न स्थानों के लिए पूर्व निर्धारित भाड़े में वृद्धि होना आवश्यक है। हड़ताल करने वालों में राजवंश सिंह, जितेन्द्र सिंह, गुरूदेव चौहान, गजेन्द्र यादव, राजकुमार, छेदी लाल, सोदू चौहान, लोहा सिंह, बाला सिंह, चंद्रप्रकाश, राजन सिंह, चिरंजू साव, वंशी, कुबेर जायसवाल, विरेंद्र पांडेय, प्रीमत सिंह, बाबूनंदन साव, लक्ष्मण चौहान रहे।