{"_id":"5b635f934f1c1bac7d8b6118","slug":"161533239187-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने की मांग
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्वदेशी जागरण मंच की बैठक नगर के कैलाशपुरी कालोनी में हुई। इसमें रेलवे स्टेशन के नये नाम का लोकार्पण करने आ रहे भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मोक्ष स्थली पर पहुंच कर श्रद्धांजलि देने की मांग की।
बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयोजक आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय नगर के लिए संघ परिवार के लोग वर्षों से संघर्ष कर रहे थे। यह अब जाकर पूरा हो रहा है। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जिस विचारधारा को जन्म दिया उस विचारधारा की सरकार केंद्र के साथ-साथ 19 राज्यों में चल रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पार्थिव शरीर 11 फरवरी 1968 को रेलवे यार्ड के प्लेटफार्म संख्या 1/2 पश्चिमी छोर के समीप 673/1276 नंबर खंभे के पास मिला था। 24 सितंबर 2017 को उनके जन्म शताब्दी समारोह के एक दिन पहले स्वदेशी जागरण मंच के प्रयास से रातों रात उस जगह खंभे को लगवाया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पांच अगस्त को रेलवे स्टेशन एवं नगर के नाम की घोषणा करने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में सभी नेताओं को मोक्ष स्थल पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि देनी चाहिए। इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एक आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की गई। इस मौके पर नगर संयोजक पारस नाथ चौरसिया, प्रभात कुमार, सौरभ बरनवाल, प्रदीप जायसवाल, राजनाथ पाल, कैप्टन बालचरण, अशोक, ललित, रामजी यादव, संजय कन्नौजिया, प्रभुनारायण यादव, चंचल कुमार, सूरज कुमार, रोहित यादव, मोहम्मद अल्तमश उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिले के संयोजक डॉ अनिल यादव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला संपर्क प्रमुख शिव जी ने किया।
विज्ञापन
मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तन भाजपा की तानाशाही
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर पं दीनदयाल उपाध्याय जं करना भाजपा की तानाशाही का नतीजा है। इसका विरोध किया जाएगा। ये बातें चंदौली के पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने पत्रकारों से बात चीत करते हुए कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जंक्शन का नाम बदलने के बहाने करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। जंक्शन का नाम बदलना ही था तो देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी नाम रखते। शास्त्री जी की तो जन्मभूमि मुगलसराय में है। देश के प्रधानमंत्री तो शास्त्री जी का नाम अपने भाषणों में खूब लेते हैं। कहा पंडित कमलापति त्रिपाठी ने चंदौली के किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए नहरों की जाल बिछाकर, लिफ्ट कैनाल लगाकर, बांधों का निर्माण कराकर एक एक बूंद पानी किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए पहुंचाने का कार्य किया है। भाजपा के कई मुख्यमंत्री अपने शासनकाल में मुगलसराय में आए घोषणाएं की लेकिन उसे लागू नहीं कर सकें। वर्तमान मुख्यमंत्री कुछ माह पूर्व आए तो सार्वजनिक मंच से चंदौली में मेडिकल कालेज बनाने की घोषणा की लेकिन आज तक कुछ नहीं हो सका।