फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सावन की पहली बारिश में चारों ओर जलभराव

सावन की पहली बारिश में चारों ओर जलभराव

Mon, 30 Jul 2018 01:03 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
सावन की पहली बारिश में चारों ओर जलभराव
खराब सड़क

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सावान शुरू होते शनिवार को रात और रविवार को हुई बारिश से नगर के विभिन्न इलाकों में जगह जगह जलभराव हो गया। नगर के और रेलवे की कालोनियों सहित वार्डों की कालोनियों में पानी भर गया। घरों के बाहर तक जलभराव और कीचड़ फैलने से लोगों को काफी परेशानियों उठानी पड़ी। वहीं किसानों की रोपाई का काम तेज हो गया है।
नगर के महमूदपुर, नई बस्ती, अलीनगर, मंवई खुर्द, इस्लामपुर, मानस नगर, शास्त्री कालोनी, आरपीएफ कालोनी, पथरा चतुर्भुजपुर के अलावा रेलवे की लोको कालोनी, अमोघपुर तथा रेलवे कालोनी से सटे कूढ़े खुर्द गांव में भी पानी भर गया। जल निकासी की व्यवस्था न होने से गंदा पानी लोगों के घरों के बाहर तक भर गया। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई। बारिश में कूड़े का उठान नहीं होने से कचरा बजबजाने लगा है। इससे उठने वाली दुर्गंध और सड़ने से आसपास के इलाके में जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

दिनभर लगातार हो रही भारी और हल्की बारिश में रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर जाने वाले यात्रियों को पहुंचने में परेशानी हुई। बारिश के चलते सड़कें खाली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पानी के संकट से जूझ रहे किसानों को राहत मिली है। कई पंप कैनाल बंद होने और नहरों में पानी न आने से किसानों की रोपाई का काम पिछड़ रहा था। लेकिन बारिश होने के बाद से धान की रोपाई का काम तेज हो गया है। बारिश के बाद से मूसाखांड और चंद्रप्रभा, लतीफशाह बंधे में भी पानी बढ़ने लगा है। इससे नौगढ़, चकिया, शहाबगंज, नियामताबाद इलाके के किसानों को पानी भी मिलने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed