{"_id":"5abe930b4f1c1bf1618b4936","slug":"161522438923-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांग की 72 दूकानों की हुई नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांग की 72 दूकानों की हुई नीलामी
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। आबकारी विभाग की ओर से संचालित भांग की 72 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। दुकानों के लिए आवेदकों की ओर से बोली नहीं लगाए जाने पर निविदा के जरिए दुकानों का आवंटन किया गया। दुकानों को तीन समूहों में बांट दिया गया था। नीलामी के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल को तैनात किया गया था।
भांग की दुकानों की नीलामी अपर जिलाधिकारी बच्चालाल की देखरेख में शुरू हुई। पहले दुकानदार बोली के लिए आवेदकों को आमंत्रित किया गया। लेकिन किसी ने भी बोली में रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद 72 दुकानों को तीन समूहों में बांट दिया गया। इसके बाद भी आवेदकों की ओर से कोई बोली नहीं आई। बाद में दस लोगों ने दुकानों के लिए टेंडर डाला। काफी इंतजार के बाद भी जब किसी ने बोली नहीं लगाई तो जिला आबकारी अधिकारी ने एक एक कर निविदा खोली। मुगलसराय क्षेत्र में 24 दुकानों को एक करोड़ नौ हजार, चकिया क्षेत्र की 16 दुकानों के लिए 21 लाख 27 हजार और चहनियां क्षेत्र में भांग की 32 दुकानों के लिए 81 लाख 90 हजार रुपये की निविदाओं का चयन कर आवंटन कर दिया गया। आबकारी अधिकारी मुबारक अली ने बताया कि नीलामी से विभाग को कुल दो करोड़ तीन लाख 26 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो विगत वर्ष की तुलना में 28 फीसदी अधिक है।