{"_id":"5a6785f04f1c1b8b268b61f5","slug":"161516733936-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी हुई मां सरस्वती की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी हुई मां सरस्वती की पूजा अर्चना
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। मां सरस्वती की पूजा अर्चना दूसरे दिन भी विधि विधान से की गई। मंगलवार को मूर्ति पूजा का विधान न होने की वजह से बुधवार को मूर्तियां विसर्जित होंगी। इसके पूर्व मंगलवार को दिन भर पूजा पंडालों में देवी गीत और जयकारे गूंजते रहे। नगर सहित पूरे जनपद में तीन सौ से अधिक स्थानों पर पंडाल स्थापित कर मां वाग्देवी की मूर्ति स्थापित की गई है। मंगलवार को मूर्ति विसर्जन न होने की वजह से मंगलवार को भी विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। मंगलवार को नगर के कैलाशपुरी, रविनगर, न्यू महाल, लाठ नंबर दो, पराहूपुर, कैथापुर, परशुरामपुर, अलीनगर, काली महाल, चतुर्भुजपुर, रेलवे के आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी, सेंट्रल कालोनी, मानसनगर, लोको कालोनी, शास्त्री कालोनी सहित विभिन्न कालोनियों में साउंड बाक्स और डीजे पर देवी गीत गूंजते रहे। शाम को माता की भव्य आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण किया गाय। इस दौरान विभिन्न स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। वहीं मुगलसराय नगर के वार्ड नंबर तीन नई बस्ती अलीनगर में न्यू सरस्वती स्पोर्टिंग क्लब की ओर से फेसबुक पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसमें मां सरस्वती के फेसबुक फ्रेंड, चैटिंग आदि का जिक्र है। समिति में इस मौके पर रोशन, आनंद, दिनेश, पिंटू, विकास, रवि किशन, रोहित, राहुल, आकाश, कमलेश, विशाल, गोलू आदि हैं। इसी तरह नगर से सटे आलमपुर गांव में राक एंड हील स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आकर्षक पंडाल बनाकर मूर्ति स्थापित की गई है। इसमें प्रदीप यादव उर्फ पिंटू,निसार खान, मनीष, जितेंद्र, प्रदीप, अमरदीप, सनी, रवि, गुड्डू, जोखन, गोल्डेन, राजेश, राजू, मिल्लू, दीपक, मुन्ना, सनी, विशाल, अंगद रहे।
विज्ञापन