फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पचास परिषदीय स्कूल बनेंगे माडल विद्यालय

पचास परिषदीय स्कूल बनेंगे माडल विद्यालय

Tue, 23 Jan 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पचास परिषदीय स्कूल बनेंगे माडल विद्यालय

विज्ञापन
चंदौली। जिला पंचायती राज विभाग जनपद के पचास परिषदीय विद्यालयों को माडल विद्यालय बनाने जा रहा है। चयनित स्कूलों में छात्र और छात्राओं हेतु अलग-अलग आधुनिक शौचालय निर्माण के साथ ही शुद्ध पेयजल स्टैंड पोस्ट (रनिंग वाटर) की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इतना ही नहीं विद्यालय के परिसर में इंटरलाकिंग और सभी कमरों में फ्लोरिंग टाइल्स लगाने की भी कार्य योजना तैयार की गई है। सभी कार्य राज्य वित्त और चौदहवें वित्त के धन से कराए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान और सचिव की होगी। योजना को शीघ्र ही अमलीजामा पहनाने के लिए डीपीआरओ ने एडीओ पंचायतों को पत्र जारी कर दिया है।

पचास परिषदीय विद्यालयों को माडल विद्यालय बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों की सूची पंचायती राज विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। सदर विकास खंड के पांच प्राथमिक और चार उच्च प्राथमिक और अन्य सभी विकास खंडों से तीन प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माडल विद्यालय बनाया जाना है। डीपीसी अपेक्षा त्रिपाठी ने बताया कि राज्य वित्त और चौदहवें वित्त से विद्यालयों में आधुनिक शौचालय, हाथ धोने के लिए नल, पानी की टंकी, सबमर्सिबल, रनिंग वाटर, की व्यवस्था के साथ-साथ परिसर में इंटरलाकिंग और कमरों में टाईल्स लगाई जाएगी। विद्यालयों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी बाल मैत्रिक शौचालय बनाए जाएंगे। इस बाबत जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि जिन पचास विद्यालयों को माडल विद्यालय बनाया जाना हैं उनमें सांसद, जिलाधिकारी और विधायक द्वारा गोद लिए गए गांवों के विद्यालयों को भी शामिल किया गया है। शीघ्र कार्य शुरू कराने के लिए एडीओ पंचायतों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed