फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अगड़े पिछड़े के सामंजस्य से ही होगा देश का विकास: डा. विश्वनाथ यादव

अगड़े पिछड़े के सामंजस्य से ही होगा देश का विकास: डा. विश्वनाथ यादव

Sun, 10 Sep 2017 01:22 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
अगड़े पिछड़े के सामंजस्य से ही होगा देश का विकास: डा. विश्वनाथ यादव
Respect

विज्ञापन
चकिया। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चल रही है तथा समाज में कोई भेद नहीं होना चाहिए। सामंजस्य बना कर ही विकास किया जा सकता है। भाजपा का मूल सिद्धांत भी सबका साथ सबका विकास है। ये विचार स्थानीय नगर के एक लान में भाजपा द्वारा आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह के उद्घाटन अवसर पर पूर्व एमएलसी डा. विश्वनाथ यादव ने व्यक्त किये। दीप जला व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र माल्यार्पण इसका शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्रवाद को प्राथमिकता देते हुए समाज के हर तबके को रोजगार के संसाधनों से जोड़ने के लिए कटिबद्ध है। जिसके लिए केंद्र तथा प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है। समारोह के दौरान समाजसेवा के लिए अमूल्य योगदान देने वाले लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रांत के उत्तर मौर्या ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया। जिनके चलते अति पिछड़े वर्ग के लोगों के विकास तथा उनको राष्ट्र की मुख्य धारा में सम्मिलित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रख कर योजनाएं चला रही है। का संचालन कर रही है। जिससे समाज के हर तबके का मान-सम्मान सुरक्षित है। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमें सेवा निवृत्त अध्यापक रामअवतार गुप्ता, लक्ष्मण सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह, गुरूदेव चौहान, सरदार राजकुमार सिंह, अंकित गुप्ता, श्यामनारायण विश्वकर्मा, नीरज गुप्ता, गजेन्द्र प्रसाद, रामनरेश कुशवाहा, श्यामधर वैद्य, कन्हैया साव, बेचन प्रसाद, सारांश केशरी, आशुतोष मिश्रा, विजय विश्वकर्मा, वैभव मिश्रा आदि शामिल रहे। समारोह के दौरान रामलखन सिंह, पूर्व विधायक शिवतप स्या पासवान, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, सत्यप्रकाश गुप्ता, प्रदीप मौर्या, नवल किशोर, मधु खरवार, ओमप्रकाश सिंह मन्ने, डा. रामअधार जोसेफ, भगवान दास मौर्या, अजय कुमार गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, कैलाश प्रसाद जायसवाल, राममूरत कुशवाहा, राजेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदीप मौर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed