फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शिक्षा मित्रों ने सभी ब्लाकों में बीआरसी पर जड़ा ताला

शिक्षा मित्रों ने सभी ब्लाकों में बीआरसी पर जड़ा ताला

Sat, 09 Sep 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा मित्रों ने सभी ब्लाकों में बीआरसी पर जड़ा ताला

विज्ञापन
मुगलसराय। समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलनरत शिक्षा मित्रों ने शुक्रवार को जिले के सभी ब्लाकों के ब्लाक संसाधन केेंद्र पर पहुंच कर तालाबंदी की और प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई आंदोलन किया जाएगा।
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार शिक्षा मित्रों ने बीआरसी व लेखा कार्यालय पर ताला बंदी की और जमकर अपनी भड़ास निकाली। इस अवसर पर सफल सिंह, राजेश भारती, उमेश दुबे, अंजू देवी, राम लखन, सुमन तिवारी, चंचला पाठक, गीतांजलि, राजेश्वर, गीता देवी, रेखा पांडेय आदि मौजूद रहे। चकिया सवादददाता के अनुसार समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने चकिया बीआरसी पर तालाबंदी करते हुए एबीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षामित्रों ने योगी तेरी तानाशही नही चलेगी, नही चलेगी तथा पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाए। तालाबंदी के दौरान रामप्रवेश यादव, राजकुमार यादव, ओपी सिंह, नर्वदेश्वर मिश्रा, विजय, श्रीकांत, महेन्द्र, हौशिला, विवेकानंद, जयराम, संजू, नर्वदा, पूनम आदि रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार शिक्षा मित्रों ने बीआरसी कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। इस दौरान भुपेन्द्र यादव, विजय श्याम तिवारी, मनोज तिवारी, केदार, सत्येन्द्र,
विज्ञापन

गुलाम, सुरेन्द्र जायसवाल, बृजमोहन, धर्मदेव आदि रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्रों के साथ वादा खिलाफी के विरोध में शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को बीआरसी बरहनी के सभी कर्मचारियों को बाहर कर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके चलते बीआरसी का कामकाज ठप रहा। चेताया कि अगर हमारी मांगों का समाधान नहीं होता तो हम शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर देंगे। इस अवसर पर राजेश सिंह, अजीत तिवारी, परमानंद यादव, राजन राय, संगीता सिंह, जितेंद्र सिंह, श्याम दुलारी, सुमन, गीता पाल, ऋतु सिंह, रीता, मधुमिता, प्रमिला, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद सिंह, आलोक गुप्ता, मनोज सिंह, सुभाष, सुनील सिंह, मनु शर्मा आदि रहे। इसी तरह सकलडीहा, चहनियां, धानापुर, नौगढ़ में भी शिक्षा मित्रों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed